छत्तीसगढ़

कोरबा/गरियाबंद ACCIDENT BREAKING : कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल, इधर फिंगेश्वर-राजिम मुख्य मार्ग में पेड़ से जा टकराई कार

कोरबा/गरियाबंद. कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरा शख्स घायल हो गया है. हादसे के बाद घायल युवक को जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया है. जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में बाइक सवार 27 वर्षीय नमन सिंह की मौत हुई है. नमन बाइक से पोड़ी उपरोड़ा अपने दोस्त से मिलने जा रहा था.

इधर फिंगेस्वर-राजिम मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई. जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई है. इस हादसे में चालक बाल-बाल बचा. राहत की बात ये है कि कार में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button