छत्तीसगढ़

कोरिया: स्टेज पर अश्लील डांस, नोटों की बरसात! रोजगार सहायक की गई नौकरी, वीडियो ने खोली पोल

फुटबॉल टूर्नामेंट के नाम पर परोसी गई अश्लीलता, सोशल मीडिया पर मचा बवाल तो प्रशासन ने दिखाई सख्ती

कोरिया।
जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आड़ में फैल रही अश्लीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह के नाम पर रात के अंधेरे में जो हुआ, उसने पूरे इलाके को शर्मसार कर दिया। डांसरों पर नोट उड़ाने का वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया और संबंधित रोजगार सहायक जिंदर सोनवानी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।

⚽ खेल के मंच पर ‘नंगा नाच’, गांव में फैली सनसनी

मामला सोनहत ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोड़ी का है, जहां शुक्रवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारीभाजपा नेता मनोज साहू और जनपद अध्यक्ष आशा सोनपाकर बतौर अतिथि शामिल हुए।

🌙 अतिथियों के जाते ही बदला माहौल

बताया जा रहा है कि अतिथियों के रवाना होने के बाद, रात में स्कूल परिसर में ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम’ के नाम पर फिल्मी गानों पर डांस पार्टी शुरू कर दी गई। इस दौरान अश्लील नृत्य और नोटों की खुलेआम बरसात का वीडियो सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी।

💰 10 लाख में बुलाई गई ‘नाचा पार्टी’

सूत्रों के अनुसार, इस डांस कार्यक्रम के लिए कोरबा की एक ‘नाचा पार्टी’ को करीब 10 लाख रुपये खर्च कर बुक किया गया था। वीडियो में मंच पर डांस करते कलाकारों पर नोट उड़ाते लोग साफ नजर आए, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

🚨 प्रशासन का कड़ा एक्शन

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, जिला प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर रोजगार सहायक जिंदर सोनवानी को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button