छत्तीसगढ़
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के नवीनीकरण की अंतिम तिथि 31 तक

रायपुर। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिन निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण एक वर्ष या उससे अधिक समय से समाप्त हो चुका है और जिन्होंने आज तक पंजीकरण नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अगामी 31 दिसम्बर 2024 तक आवेदन कर सकेंगे।

