छत्तीसगढ़
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुखातिब हो रहे सुकमा निवासियों से
रायपुर, 25 जून 2023: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुखातिब हो रहे सुकमा निवासियों से।
बस्तर सांसद श्री दीपक बैज भी मौके पर मौजूद।
सांसद श्री दीपक बैज ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री बहुत उत्सुक थे कि आज सुकमा जाना है। वे बस्तर दौरे को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं पर तेज बारिश की वजह से यह संभव नहीं हो पाया।
मुख्यमंत्री हमेशा यह प्रयास करते हैं कि सुकमा और बस्तर का तीव्र विकास हो।
हमने जब भी बस्तर की विकास योजनाओं के लिए बात की, मुख्यमंत्री ने इसे पूरा किया।
बस्तर में बहुत अच्छा काम हुआ है।
बस्तर को आपने देश दुनिया के नक्शे में रखा है।