छत्तीसगढ़

भिलाई में देर रात गैंगवार, आपस में भिड़े अनिल जोस और स्टेनली गैंग के गुंडे, फायरिंग में दो घायल

भिलाई: Gangwar in Bhilai शांति का टापू कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में एक ओर जहां नक्सलियों ने वनांचल क्षेत्र में उत्पात मचाया हुआ है तो दूसरी ओर मैदान इलाकों में गूंडे बदमाशों का आतंक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। गुंडे बदमाश आए दिन कुछ न कुछ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। गुडों के आंतक की इस कड़ी में कल देर रात भिलाई से गैंगवार घटना हुई। बताया जा रहा है कि दो गुटों की लड़ाई में जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है।

Gangwar in Bhilai मिली जानकारी के अनुसार भिलाई टाउनशप के ग्लोब चौक के बाद देर रात अनिल जोस और स्टेनली गैंग के बीच भिड़ंत हो गई। बताया गया कि दोनों गैंग के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि नौबत बंदूक चलाने तक की गई। इस घटना में आदित्य और सुनील को गोली लगी है। फिलहाल दोनों का उपचार जारी है।

बता दें कि भिलाई में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार गोलीबारी की खबर सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले में संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। कहा जा रहा है कि जल्द ही शांति भंग करने और गोलीबारी करने वाले आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button