छत्तीसगढ़

CG गरियाबंद में बरसी आसमानी आफत: एक ही परिवार के 4 लोगों पर गिरी बिजली, बगीचे में 3 बच्चों के साथ आम बिन रही थी महिला

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान और बारिश के साथ आसमानी आफत का कहर जा रही है. कई जिलों में बिजली गिरने की खबर है. इसी कड़ी में गरियाबंद में भी बिजली गिरी है, जिसके चपेट में एक ही परिवार के चार लोग आ गए हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक गरियाबंद जिले में भी बिगड़े मौसम का प्रभाव देखने को मिला है. आज शाम ढलने से पहले अंधड़ के साथ जोरदार बारिश हुई. इसी दरमियान भिलाई ग्राम में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 4 सद्स्य घायल हो गए.

तेज आंधी के चलते 3 बच्चे और महिला आम बगीचे में टूट कर गिरे आम को बीनने का काम कर रहे थे. इस घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है, जिसे रायपुर रेफर किया गया. शेष 3 का इलाज जिला अस्पताल में जारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button