देश

Liquor Shop Closed : दिवाली पर इतने दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, नवंबर में भी इन तारीखों को नहीं मिलेगी शराब, सरकार ने जारी किया आदेश

नई दिल्लीः अगर आप मदिरा के शौकीन हैं और दिल्ली में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। आपको दिवाली के दिन शराब नहीं मिलेगी। दिल्ली सरकार ने इस दिन को ड्राई-डे घोषित किया है। दरअसल, दिल्ली सरकार ने बीतें दिनों अगले दो महीनों यानी अक्टूबर और नंबर के लिए शुष्क दिवसों की सूची जारी की थी। इस सूची में 31 अक्टूबर भी शामिल है। इसी दीपवाली भी पड़ रही है।

दिल्ली सरकार के एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक अक्टूबर में चार दिन और नवंबर में दो दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। 31 अक्टूबर को दीपावली के मौके पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा नवंबर महीने की बात करें तो इस महीने दो दिन दिल्ली में शराब बंदी रहेगी। 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती और 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के अवसर पर शराब बंदी रहेगी। आबकारी विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि इस दिन शराब की दुकानें बंद रखी जाएं। हालांकि अक्टूबर महीने के 3 ड्राई-डे बीत चुके हैं।

एक्साइज विभाग की ओर से जारी आदेश में ये भी कहा गया है कि दिल्ली में शराब की बिक्री को लेकर किसी भी परिवर्तन के कारण लाइसेंसधारी किसी भी मुआवजे के हकदार नहीं होंगे। ड्राई डे के दौरान शराब की बिक्री पर प्रतिबंध एल-15 और एल-15एफ लाइसेंस वाले होटलों के मामले में निवासियों को शराब की सर्विस पर लागू नहीं होगा। ड्राई डे पर लाइसेंसधारी का व्यावसायिक परिसर बंद रखा जायेगा। सभी को इस आदेश का पालन करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button