देश
मध्यप्रदेश: प्यार में धोखा, इसलिए ठोकाः पुलिस जवान ने पिता-पुत्री और बेटे को मारी गोली, पिता की मौत, बेटी गंभीर, आरोपी ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान
जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित बेरछा में रविवार देर रात प्रेम प्रसंग को लेकर गोलीबारी की बड़ी वारदात सामने आई है। इस गोलीबारी में युवती के पिता की मौत हो गई है। युवती गंभीर रूप से घायल और बेटे को भी छर्रे लगे हैं। पुलिस आरक्षक आरोपी युवक ने वारदात के बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है।
मामला प्रेम प्रसंग और दो समुदाय से जुड़ा बताया गया है। गोली मारने के आरोपी पुलिस जवान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली जिसमें युवती के साथ उसके फोटो हैं। आरोपी युवक ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि प्यार में धोखा इसलिए ठोका। उसको तो ऐसा दर्द दिया है जो वह कभी भूल नहीं पाएगी। आरोपी युवक सुभाष पिता मायाराम खराड़ी पुलिस आरक्षक और डीएसपी का ड्राइवर था।


