देश

मध्य प्रदेश:चलती बस के टायर में लगी आग: यात्रियों में मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची लोगों की जान

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज रफ़्तार सड़क पर दौड़ती बस के टायर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में बैठे में यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। ड्राइवर ने जब साइड ग्लास में गाड़ी के पीछे धुआं उठता हुआ देखा तो आनंद-खनन में गाड़ी रोकी। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल गया। 

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नेशनल हाईवे पर सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम मझनिया के समीप हुई। बताया जाता है कि बस कानपुर से इंदौर की ओर जा रही थी तभी यह हादसा हो गया। लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और बस में बैठे सभी यात्रियों की जान बच गई। नहीं तो एक बड़ा हादसा भी हो सकता था।

इधर घटना की जानकारी लगते ही सुनेरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। जिसकी मदद से बस में लगी आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button