देश

मध्यप्रदेश: अंतरराज्यीय गांजा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थेः ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे एक क्विंटल गांजा, गांजे की कीमत 20 लाख से अधिक…सभी गिरफ्तार 6 आरोपी राजस्थान के

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कोतवाली पुलिस ने गांजे की तस्करी करने वाले 6 अंतरराज्यीय तस्‍करों को गिरफ्तार किया है। तस्‍करों के पास से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने तस्कारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में शुरू कर दी है। रविवार को कोतवाली पुलिस ने नेशनल हाईवे बाईपास से एक ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में गांजा मिला। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर 6 तस्करों को गिफ्तार किया है। पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में लोड माल के नीचे गांजा लेकर आ रहे थे।

तस्करों से पूछताछ करने पर पता चला कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश सहित कई प्रदेशों में गांजे की तस्करी करते थे। बताया गया कि पकड़े गए तस्कर राजस्थान के निवासी हैं। इसके पास से एक सैंट्रो कार पुलिस ने जब्त की है। पुलिस के अनुसार पकड़े एक ट्रक सहित गांजे की कीमत 20 लाख से अधिक बताई गई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि गांजे की बड़ी खेप लेकर कहा खपाने जा रहे थे।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button