देश

मध्य प्रदेश: प्रेमी जोड़े ने होटल में जहर खाकर की खुदकुशी: नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, युवती ने फोन कर परिजनों से लगाई थी जान बचाने की गुहार

इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) के प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जहर खाने के बाद मौत से संघर्ष करते वक्त युवती ने पिता को फोन पर कहा कि पापा हमें बचा लो, इसके बाद परिजन होटल पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में स्थित होटल में कपिल और निशा आज ही सुबह पहुंचे थे और उसके बाद उन्होंने जहर खाकर लिया। मरने से पहले युवती ने परिजनों से जान बचाने को गुहार भी लगाई, इसके बाद परिजन होटल पहुंचे और उनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि कपिल और निशा काफी लंबे समय से एक दूसरे को पसंद करते थे, दोनों ही घर से जल्द वापस लौटने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन जब वो घर काफी देर तक घर नहीं पहुंचे, तो उनकी तलाश शुरू की गई। इस बीच कपिल के मोबाइल से निशा ने फोन किया और बताया कि हमने जहर खा लिया है। हमें बचा लो।

पुलिस ने कहा कि कपिल और निशा ने होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली है। अभी आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाया है। मृतकों के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button