देश

Maharashtra: पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 पायलट समेत तीन लोगों की मौत, देखें हादसे की तस्वीरें- Pune Helicopter Crash

Pune Helicopter Crash: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हादसे में 2 पायलट समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के पास से उड़ान भरी थी और कुछ ही देर बाद वह पुणे के बावधन बुद्रुक गांव के पास हादसे का शिकार हो गया। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

बताया जा रहा है ऑक्सफोर्ड गोल्फ क्लब के हेलीपैड से उड़ान भरने के तुरंत बाद हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना सुबह 7:00 बजे से 7:10 बजे के बीच हुई। इस क्षेत्र में घने कोहरे के कारण दुर्घटना होने का अंदेशा है। हालांकि हादसे की सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक जांच चल रही है।आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है. हिंजवडी पुलिस स्टेशन (पिंपरी चिंचवड़ पुलिस) और विमानन अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

इससे पहल 24 अगस्त को भी पुणे में एक हादसा हुआ था जब एक निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इसमें चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। हेलिकॉप्टर जुहू (मुंबई) से हैदराबाद की ओर उड़ान भर रहा था।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button