देश

मथुरा राधा रानी मंदिर में बड़ा हादसा, सीढ़ी की रेलिंग टूटने से 20 से अधिक श्रद्धालु घायल, मची भगदड़

Mathura News. मथुरा के बरसाना स्थित राधा रानी मंदिर में होली उत्सव मनाते दौरान बड़ा हादसा हो गया. सीढ़ी की रेलिंग टूटने से 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है. हादसे के बाद भगदड़ मच गई.

मथुरा के बरसाना गांव में लड्डू मार होली के दौरान भगदड़ सीढ़ी की रेलिंग टूटने से भगदड़ मच गई. इस दौरान 20 से अधिक लोग घायल हाे गए. फिलहाल घायल श्रद्धालुओं को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. लोगों ने कहा कि पुलिसकर्मी जिस वक्त लड्डू बटोरने में लगे हुए थे, उसी वक्त रेलिंग टूटने से अचानक भीड़ में भगदड़ मच गई. भारी भीड़ होने की वजह से महिलाएं और बच्चे फंस गए थे.

घटना रविवार शाम की है जब श्रद्धालु कई घंटों से मंदिर के दरवाजे खुलने का इंतजार कर रहे थे. मंदिर के पुजारी के अनुसार, मंदिर में होली से पहले उत्सव का आयोजन किया गया था और जिस वक्त रेलिंग गिरी तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में आए थे.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button