छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल! 6 अधिकारियों के तबादले, जानिए कौन मिला नया प्रभार
नए मुख्य सचिव विकास शील के आगमन के बाद विभागीय फेरबदल, समाज कल्याण और जनसंपर्क विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव।

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन में आज 6 अधिकारियों के तबादलों की घोषणा की गई। नए मुख्य सचिव विकास शील के पदभार संभालने के बाद यह पहला बड़ा विभागीय फेरबदल माना जा रहा है।
-
रामप्रसाद चौहान को समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
-
हेमिन बाघे को जनसंपर्क विभाग में पदस्थ किया गया है।
-
जितेंद्र यादव को राजनांदगांव का कलेक्टर बनाया गया।
-
जनसंपर्क विभाग से बाहर हुए पी. दयानंद की जगह डॉ. रोहित यादव को नियुक्त किया गया है।
इससे पहले, नए मुख्य सचिव के पदभार ग्रहण करते ही 14 IAS अधिकारियों के विभागीय प्रभार में व्यापक फेरबदल किया गया था। प्रशासनिक हलकों में यह बदलाव चर्चा का विषय बना हुआ है और माना जा रहा है कि इससे सरकारी कामकाज और विभागीय कार्यों में नई गति आएगी।
राज्य प्रशासन में इस बड़े फेरबदल के बाद जनता और अफसरशाही दोनों की निगाहें अब आगे होने वाले परिवर्तनों पर टिकी हुई हैं।

