छत्तीसगढ़
Mallikarjun Kharge visit to Raigarh: रायगढ़ के कोड़ा तराई पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कुछ ही देर में 3000 से अधिक हितग्राहियों को वितरण करेंगे राशि
रायगढ़। Mallikarjun Kharge visit to Raigarh प्रदेश में चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अब सभी राजनीति पार्टियां चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लगातार केंद्रीय मंत्रियों छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में एक बार फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे प्रदेश दौरे पर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान वे आज रायगढ़ के कोड़ा तराई का दौरा कर रहे हैं। मंच पर कांग्रेस सरकार के मंत्री और विधायक मौजूद हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे थोड़ी देर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ वे 3000 से अधिक हितग्राहियों को सहायता राशि वितरण करेंगे। आपको बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 8 महीने में पांचवीं बार छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं।




