देश

मणिपुर: दोपहर तक ही खुली रहेंगी सभी दुकानें, इन चीजों पर रहेगी पाबंदी, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

इंफालः All Shops will Remain Open till 2 PM बीते दिनों हुए महिलाओं के प्रदर्शन के बाद मणिपुर के अलग-अलग इलाकों में लगे कर्फ्यू पर अब एक बार फिर ढील दी गई है। प्रशासन ने चार जिलों में कर्फ्यू में नौ घंटे की राहत दी है। दरअसल, इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम और बिष्णुपुर में शनिवार (13 सितंबर, 2024) को महिलाओं के प्रदर्शन के बाद कर्फ्यू बढ़ा दिया गया था। हालात सामान्य होने के बाद एक बार फिर प्रशासन ने कर्फ्यू में छूट दी है। हालांकि अभी इंटरनेट पर अभी भी बैन लगा रहेगा।

All Shops will Remain Open till 2 PM ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। यानी दोपहर दो बजे तक ही सभी दुकानें खुली रहेंगी। इसके बाद दुकानें बंद रहेगी। इस संबंध में संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों ने आदेश जारी कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अधिकारियों की मंजूरी के बिना किसी भी सभा, धरना, प्रदर्शन, रैलियां आदि की अनुमति नहीं दी जाएगी। इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर और थौबल में सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी।

इधर, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को एक जांच आयोग को मणिपुर में सिलसिलेवार हिंसा की उसकी जांच की रिपोर्ट सौंपने के लिए 20 नवंबर तक का समय दिया। मणिपुर में हिंसा से अब तक 220 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अजय लांबा के नेतृत्व में जांच आयोग का गठन तीन जून, 2023 को किया गया था। आयोग में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी हिमांशु शेखर दास और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी आलोक प्रभाकर भी शामिल हैं। आयोग को तीन मई, 2023 से मणिपुर के विभिन्न समुदायों के सदस्यों को निशाना बनाकर हुई हिंसा और दंगों के कारणों और इसके प्रसार के संबंध में जांच करने का जिम्मा सौंपा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button