देश

Manipur Former CM House Attack : पूर्व सीएम के आवास पर रॉकेट से हमला, 1 की मौत और 5 घायल, इलाके में बना डर का माहौल

इम्फाल। Manipur Former CM House Attack : मणिपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पूर्व सीएम मैरेम्बम कोइरेंग के घर पर रॉकेट से हमला किया गया है। इस हमले में 1 शख्स की मौत और 5 लोग घायल हुए हैं। शुक्रवार को जिले में दागा गया यह दूसरा रॉकेट है। अधिकारी ने कहा, बम फटने के समय बुजुर्ग व्यक्ति परिसर में कुछ धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारी कर रहा था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के रिहाइशी इलाके मोइरांग में शुक्रवार दोपहर में हुआ।

आज स्कूल रहेंगे बंद

इस घटना के बाद मणिपुर सरकार ने शनिवार को स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। एक अधिकारी ने बताया कि जिस समय बम विस्फोट हुआ उस समय बुजुर्ग परिसर में कुछ धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी कर रहे थे। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। विस्फोट से 13 साल की एक लड़की समेत पांच अन्य घायल हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button