छत्तीसगढ़

कांकेर/जगदलपुर : मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी समेत कई बड़े नक्सली लीडर ढेर, 18 नक्सलियों के शव बरामद, AK-47 समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामान भी मिले

कांकेर/जगदलपुर. कांकेर जिले में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच इस साल की सबसे बड़ी मुठभेड़ हुई है, जिसमें 18 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है. सभी नक्सलियों के बॉडी को भी रिकवर कर लिया गया है. मारे गए नक्सलियों में 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली शंकर राव समेत कई बड़े लीडर शामिल है. आईजी ने बताया, अभी भी मुठभेड़ जारी है.

छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के हापाटोला के जंगल में हुई इस मुठभेड़ में बीएसएफ के 3 जवान घायल भी हुए हैं. जिसमें BSF के एक इंस्पेक्टर को पैर में गोली लगी है. आईजी सुंदरराज ने बताया, तीनों जवान खतरे से बाहर हैं. उनके बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर किया जा रहा है. जवानों ने घटना स्थल से नक्सलियों का 4 ऑटोमेटिक हथियार AK-47 और 2 LMG समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद किया है.

जानकारी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों में 25 लाख रुपये का ईनामी नक्सली डीवीसी कमांडर शंकर राव, डीवीसी सदस्य ललिता और डीवीसी सदस्य माधवी समेत कई बड़े नक्सली लीडर शामिल हैं. आईजी ने बताया कि यह मुठभेड़ कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिनागुंडा और कोरोनार के बीच हापाटोला इलाके में हुई है. जवानों का दल अभी घटना स्थल से लौटा नहीं है. जवानों के वापस आने के बाद घटना की पूरी जानकारी मिल पाएगी. टीम वापसी के बाद मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त होगी.

बस्तर लोकसभा में 19 अप्रैल को है मतदान

प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होना है. यह सीट नक्सल प्रभावित होने की वजह से यहां शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराना पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन नक्सलियों के खिलाफ पिछले साढ़े 3 महीनों से चलाए जा रहे नयी रणनीति के तहत एंटी नक्सल ऑपरेशन से माओवादी संगठन की कमर टूटी है और अब लगातार स्थानीय नक्सली संगठन छोड़ पुलिस के समक्ष सरेंडर कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button