मैराथन का आयोजन 3 मार्च को, सुबह 4.30 बजे से दौड़ेगा रायपुर, टॉप विनर्स को मिलेगा पुरस्कार

रायपुर. रायपुर को स्वच्छ, सुन्दर और स्वस्थ शहर बनाने के लिए 3 मार्च को एस के रायपुर मैराथन का आयोजन किया जाएगा. इसमें हजारों की संख्या में रायपुरवासी भाग लेंगे और 21 किमी, 10 किमी और 3 किमी की रन फॉर हर दौड़ का हिस्सा बनेंगे. आज इस मैराथन के टी शर्ट और बीब नंबर को आयोजक मुकेश मिश्रा और एसके फाइनेंस के मार्केटिंग हेड अंशुल जैन के साथ आयोजन से जुड़े लोगों ने लांच किया.
आयोजक मुकेश मिश्रा ने आज टी शर्ट लॉंच सेरेमनी के बाद आयोजित संवददाता सम्मेलन में बताया कि आईआईइएमआर इंस्टीटयूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट द्वारा एसके फाईनेंस के साथ इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 2 मार्च को बीब एक्सपो का आयोजन होगा. इसमें मैराथन में भाग लेने वाले सभी रजिस्टर्ड प्रतिभागियों को मैराथन किट का वितरण स्प्री वाक मरीन ड्राइव तेलीबांधा फ्लैग एरिया में सुबह 11 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा. एस के रायपुर मैराथन में कुल तीन श्रेणियों में बड़ी तादाद में लोग रायपुर को सबसे स्वच्छ, सुन्दर और स्वस्थ बनाने के लिए साथ ही महिला स्वास्थ्य के लिए अवेयरनेस के लिए दौड़ लगाएंगे. फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी. इस रन में महिला रनर्स जो तीन किमी में रन कर रही है को फ्री रजिस्टर्ड किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि तीन मार्च को एस के रायपुर मैराथन में सभी दौड़ की शुरुआत स्प्री वॉक मरीन ड्राईव फ्लैग एरिया से होगी, जिसमें प्रवेश स्प्री फ़ूड लैब जल विहार की तरफ से होगा. सभी फिनिशर्स को रन समाप्ति के बाद मैडल दिए जायेंगे और टॉप विनर्स को इनामी राशि दी जाएगी.
ये रहेगा फ्लैग ऑफ और रिपोर्टिंग का समय
एस के रायपुर हाफ मेराथन 21 किमी
रिपोर्टिंग टाइम – सुबह 4 .1 5 बजे , फ्लैग ऑफ – सुबह 4 .30 बजे
एस के रायपुर 10 किमी रन
रिपोर्टिंग टाइम – सुबह 5 .4 5 बजे , फ्लैग ऑफ – सुबह 6 .00 बजे
रन फॉर हर , यूथ रन – 3 किमी
रिपोर्टिंग टाइम – सुबह 6 .30 बजे ,
फ्लैग ऑफ – सुबह 7.00 बजे
ये रहेंगी रुट पर व्यवस्था
दौड़ होने वाली रुट पर नारायण हेल्थ एमएमआई की ओर से 4 मेडिकल स्टेशन, 2 एम्बुलेंस होंगी, जिसमें मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेंगे. साथ ही 6 वाटर स्टेशन और एक ऑरेंज और एनर्जी स्टेशन धावकों के लिए रहेंगे. इसके अलावा एस के फाइनेंस चीयर ज़ोन और लोक कलाकारों के ग्रुप चीयर करने के लिए रहेंगे.




