देश

Milk Price Hike: महंगाई की मार… एक बार फिर बढ़े दूध के दाम, कल से लागू होंगे नए रेट

नई दिल्ली। कर्नाटक मिल्क फेडरेशन ने कर्नाटक में नंदिनी दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है। अधिसूचना के अनुसार प्रत्येक पैकेट में 50 मिलीलीटर अतिरिक्त दूध दिया जाएगा। दाम महंगे होने के साथ एक अच्छी खबर ये भी है कि अब से हर पैकेट में 50 मिलीलीटर अतिरिक्त दूध मिलेगा। इस बढ़ोतरी के बाद डबल टोंड दूध के दाम बढ़कर 1050 एमएल के लिए 44 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगे जो नंदिनी मिल्क के सभी मिल्क वेरिएंट्स में सबसे सस्ता है।

50 एमएम एक्स्ट्रा मिल्क देने का ऐलान

कर्नाटक में बुधवार 26 जून से नंदिनी मिल्क के पैकेट पर 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। इस संशोधित प्राइस के साथ कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) ने हर पैकेट में 50 एमएम एक्स्ट्रा मिल्क देने का भी एलान किया है। इस तरह एक लीटर के दूध पैकेट में 1050 एमएमल और आधा लीटर दूध के पैकेट में 550 एमएल मिल्क मिलेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button