छत्तीसगढ़

आदिवासी विकास को लेकर सरकार ने खोले बड़े पत्ते! प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए कई अहम खुलासे

मंत्री रामविचार नेताम और प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने विभाग की उपलब्धियों, योजनाओं और आगामी रणनीति पर साझा की महत्वपूर्ण जानकारी।

 


रायपुर।

छत्तीसगढ़ सरकार के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर सोमवार को नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम और प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने विभाग की गतिविधियों, उपलब्धियों और सरकार की प्राथमिकताओं की जानकारी साझा की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, छात्रावास, कौशल विकास, सामाजिक उत्थान और जनकल्याण से जुड़े कार्यों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विभाग की आगामी कार्ययोजना और सरकार के विकास संबंधी विजन को भी सामने रखा गया।

मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समुदाय के समग्र विकास, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है। वहीं प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने विभाग की उपलब्धियों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मीडिया के साथ साझा कीं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभागीय योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए गए।

Related Articles

Back to top button