छत्तीसगढ़

भिलाई: घर से दो बच्चियों के लापता होने से मचा हड़कंप:पुलिस ने 36 घंटे में खोज निकाला, डांट पड़ने के डर से छिपी रही दोनों

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक ही घर से 10 और 11 साल की दो बच्चियों के गायब होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दुर्ग एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया और 36 घंटे बाद दोनों बच्चियों को सही सलामत खोज निकाला गया।

छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कैंप 1 बाल मंदिर स्कूल पानी टंकी के आगे रहने वाले विनोद ठाकुर की पत्नी गीता ने उनकी दो बेटियों के खो जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि उनकी 11 साल की बेटी आशिया और 10 साल की बेटी गायत्री 14 मई सुबह 11 बजे से गायब हैं।

परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने भी शिकायत मिलते ही क्षेत्र में उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। अगले दिन सोमवार को एक विशेष टीम का गठन किया गया। एएसआई अजय सिंह और उनकी टीम ने बच्चियों को सोमवार शाम सही सलामत खोज निकाला।

परिजनों का रो-रोकर था बुरा हाल
बच्चियों की दादी बुधियारिन से जब भास्कर की टीम ने बात की तो उसने बताया कि वो रविवार को 10 बजे अपनी बहन की लड़की के यहां मिलने गई थी। उस समय घर पर दोनों बच्ची अकेली थी। मां और पिता काम पर गए थे। मां जब काम से लौटी तो बताया कि घर में बच्चियां नहीं हैं। आसपास पता करने के बाद भी जब उनका पता नहीं लगा तो उन्होंने छावनी थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पिता के पास साइकिल लेकर गईं और वहीं छिपी रहीं
छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की की मां बैकुंठ धाम के पास काम करती है। वहीं उसका पिता स्टील नगर में शुलभ संभालता है। दोनों बहनें साइकिल लेकर अपने पिता के पास गईं। उसके बाद डांट खाने के डर से वहीं छिपी रहीं। जब पुलिस उन्हें वहां खोजती हुई पहुंची तो साइकिल देखकर उन्हें वहां से खोज निकाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button