Monkeypox Positive Case : भारत में मंकीपॉक्स की एंट्री..सामने आया पहला केस, मरीज को अस्पताल में किया आइसोलेट

नई दिल्ली। Monkeypox Positive Case : दुनिया के कई देश इन दिनों मंकीपॉक्स का संक्रमण झेल रहे हैं। अफ्रीकी देशों से शुरू हुआ ये वायरल संक्रमण यूएस-यूके सहित कई एशियाई देशों में भी बढ़ता जा रहा है। इस बीच, भारत में भी मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध रोगी मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे लेकर जानकारी दी है। हालांकि संदिग्ध रोगी के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
Monkeypox Positive Case : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि हाल ही में मंकीपॉक्स के प्रकोप वाले देश से यात्रा कर यहां आने वाले एक व्यक्ति की पहचान बीमारी के संदिग्ध मामले के रूप में की गई है। मंत्रालय ने कहा कि इस मरीज को एक निर्दिष्ट अस्पताल में पृथक-वास में रखा गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है, और इसलिये चिंता की कोई बात नहीं है। व्यक्ति से नमूने एकत्रित किए गए हैं और मंकीपॉक्स की उपस्थिति की पुष्टि करने के लिए उनका परीक्षण किया जा रहा है।
मंत्रालय ने कहा, मामले को स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार प्रबंधित किया जा रहा है, और संभावित स्रोतों की पहचान करने तथा देश के भीतर के प्रभाव का आकलन करने के लिए संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाना जारी है। यह राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) द्वारा किए गए पहले के जोखिम मूल्यांकन के अनुरूप है और किसी भी अनावश्यक चिंता का कोई कारण नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि देश ऐसे मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी संभावित जोखिम को प्रबंधित करने और कम करने के लिए पुख्ता उपाय किए गए हैं।



