छत्तीसगढ़

सांसद सुनील सोनी ने लगाया 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक के चावल घोटाले का आरोप, शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग…

रायपुर। सांसद सुनील सोनी ने प्रदेश में 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक के चावल घोटाला का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लाखों-करोड़ रुपए खर्च कर अन्न पहुंचाने का काम कर रही है. प्रदेश में 80 हजार मीट्रिक टन धान की अनियमितता हुई है, जिसकी जांच करने केंद्रीय टीम आई है. घोटाले में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई करें.

प्रदेश में चावल घोटाले को लेकर भाजपा एकात्म परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद सुनील सोनी के साथ पूर्व विधायक नंदे साहू, भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता, भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा मौजूद थे. सांसद सुनील ने कहा कि कांग्रेस सरकार में खुलकर भ्रष्टाचार हो रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि जो राज्य और देश का पैसा लूटेगा, वो जेल जाएगा, जिसपर कार्रवाई हो रही है. उसके लिए आंदोलन कर रहे हैं, कार्रवाई करने से रोक रहे हैं. उनके प्रवक्ता जाकर जांच की शिकायत कर रहे हैं.

सांसद ने कहा कि जल जीवन मिशन में ये सरकार भ्रष्टाचार करती है. हर घर नल योजना के तहत जांच होनी चाहिए. 2020 में योजना समाप्त हो जानी चाहिए थी. जितना घोटाला प्रदेश में हुआ, उतने में गरीब का घर बन सकता था. शराब पर 10 से 20 रुपया सेस लिया है, शराब को लेकर पैसा खर्च कर रहे हैं, लेकिन गरीबों को हक नही देंगे. दूसरी तरफ छत्तीसगढ़िया की बात कर रहे हैं. गेड़ी-भौरा चलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं. राज्य सरकार को शराब घोटाला को लेकर सहयोग करना चाहिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button