खेलदेश

MS Dhoni Jersey Number-7 Retires : महेंद्र सिंह धोनी का जर्सी नंबर 7 हुआ रिटायर, BCCI ने किया ऐलान, अब कोई भी खिला​ड़ी नहीं होगा इसका हकदार

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी का नंबर किसे मिलेगा ये बड़ा सस्पेंस था लेकिन अब ये सस्पेंस भी खत्म हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सचिन की जर्सी के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी नंबर को रिटायर कर दिया है। ज्ञात होगा कि धोनी की जर्सी का नंबर 7 है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीता था। धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिनकी अगुवाई में टीम ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। इतना ही नहीं महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के बेस्ट कप्तान के साथ ही एक बेस्ट विकेटकीपर भी हैं।

आखिर जर्सी नंबर का रिटायर होना क्या है। तो चलिए हम बताते हैं कि आखिर उस जर्सी नंबर का क्या होता हैं। जर्सी नंबर रिटायर करने का सीधा मतलब ये है कि फिर उस टीम का कोई भी खिलाड़ी उस नंबर की जर्सी नहीं पहन सकता। धोनी भारतीय क्रिकेट में इकलौते उदाहरण नहीं हैं जिनकी जर्सी नंबर को रिटायर किया गया हो। सचिन तेंदुलकर की जर्सी नंबर 10 को भी बीसीसीआई (BCCI) रिटायर कर चुकी है।

इसके अलावा आईपीएल (IPL) में भी कई टीमों में खिलाड़ियों को सम्मान देने के लिए ये तरीका अपनाया है। हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल की जर्सी को रिटायर कर दिया। डिविलियर्स 17 नंबर की जर्सी पहनते थे, जबकि क्रिस गेल 333 नंबर की। अब ये दोनों ही नंबर RCB की ओर से नहीं दिखेंगे।

धोनी के अगस्त 2020 में संन्यास लेने के साढ़े तीन साल बाद ये फैसला सामने आया है। हालांकि, उन्होंने आखिरी बार इंग्लैंड के मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत की जर्सी नंबर 7 पहनकर मैदान पर कदम रखा था। धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में से एक के रूप में जाने जाएंगे। वह सफेद गेंद प्रारूप में 3 आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button