क्राइमदेश

Mumbai Crime रोंगटे खड़े कर देगी वारदात: हत्या के बाद आरी से लाश को किए टुकड़े-टुकड़े, लिव इन पार्टनर के टुकड़े कर कुकर में उबाले, मिक्सी में पीसकर कुत्तों को खिलाया, मुंबई में श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात, 20 साल बड़े लिव-इन पार्टनर ने की दरिंदगी की हदें पार, पढ़िए दिल दहला देने वाली घटना

आरी से लाश को

Mira Road Murder: भागदौड़ से भरी इस जिंदगी में इन दिनों प्यार की कई कमाल की मिसालें देखने को मिल रही हैं। एक वक्त था जहां प्यार करने वाले लैलामजनूं और हीर रांझा की तरह जान देने को तैयार थे। अब ये दौर है जहां प्यार में लोग एकदूसरे की जान लेने के लिए तैयार हैं। श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस के बाद ऐसी कई दिल दहला देने वाली वारदातें सामने आई हैं। जहां लिव इन में रह रहे लोगों ने अपने पार्टनर की निरमम हत्या कर दी। अब मीरा रोड मर्डर केस ने लोगों की रातों की नींदें उड़ा दी हैं।

 

 

बदबू से बचने के लिए उबाला शरीर

 

 

मुंबई के मीरा रोड में रहने वाले एक आदमी ने अपनी 36 साल की लिव इन पार्टनर के कई टुकड़े कर दिए। जहां पुलिस के हाथ शरीर के 13 टुकड़े लग गए हैं। वहीं आरोपी ने बाकि शरीर के हिस्सों को ठिकाने लगा दिया है। आरोपी पीड़िता के टुकड़ों को कुकर में उबालता था ताकि किसी भी तरह की गंदी बदबू ना फैले। फिलहाल पुलिस के हाथ पीड़िता की एक जांघ लगी है। 56 के साल के मनोज साहनी को पुलिस ने उसके किराए के घर से गिरफ्तार कर लिया है। मनोज उस वक्त अपने घर से भागने की फिराक में था।

 

 

तीन सालों से थे लिव इन में

 

 

मनोज पिछले तीन सालों से पीड़िता सरस्वती वैद्या के साथ फ्लैट नंबर 704 गीता आकाश दीप बिल्डिंग गीता नगर में फेज 7 में रह रहा था। दरअसल बिल्डिंग में रहने वाले कुछ लोगों ने नयeनगर पुलिस को बुधवार शाम 7 फोन किया। लोगों ने शिकायत की कि फ्लैट नंबर 704 से काफी गंदी बदबू आ रही है। पुलिस तुरंत मीरा रोड अपार्टमेंट में पहुंची और साहनी ने दरवाजा खोला। पुलिस को देखते ही मनोज ने भागने की कोशिश की लेकिन लोगों की मदद से पकड़ा गया।

 

 

पीड़िता की टांग हुई बरामद

मनोज और सरस्वती की पूरी बिल्डिंग में किसी से भी ज्यादा बातचीत नहीं थी। पिछले दोतीन दिनों से मनोज लगातार स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रहा था। इससे पहले उसे ऐसा करते हुए किसी ने नहीं देखा था। पुलिस इस बात का अंदाजा लगा रही है कि उसने कुछ शरीर के टुकड़ों को फ्लश कर दिया होगा और बाकि कुत्तों को खिला दिए हैं। हालांकि अभी तक मर्डर का कारण पता नहीं लग पाया है। पुलिस के मुताबिक खून शायद रविवार के आसपास किया गया है। जिस मशीन से सरस्वती के शरीर को काटा गया वो भी बरामद हो गई है।

 

हाल ही में मुंबई के आसपास के इलाकों से इस तरह के पैटर्न के खून काफी ज्यादा होने लगे हैं। चरनी रोड होस्टल मर्डर केस में पहले 18 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया फिर उसे मारा गया। बाद में कथित आरोपी ने भी ट्रेन से कटकर जान दे दी। भाईंदर उत्तन समंदर के किनारे एक ट्रैवल बैग में सिरकटी लाश मिली। पुलिस ने महिला के पति को अरेस्ट किया। दरअसल पति को पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का शक था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button