देश
Nagpur Violence: नागपुर हिंसा में फडणवीस सरकार की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड फहीम खान के घर पर चला बुलडोजर

Nagpur Violence: नागपुर हिंसा के कथित मास्टरमाइंड फहीम खान के निवास पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है. पुलिस और प्रशासन की उपस्थिति में फहीम खान के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है. यह घर फहीम की पत्नी के नाम पर रजिस्टर है और इसका क्षेत्रफल 86.48 वर्ग मीटर है. फहीम की मोमिनपुरा क्षेत्र में एक बुर्के की दुकान है. यह माना जा रहा है कि उसने कुछ वीडियो जारी किए और उत्तेजक बयान दिए, जिसके परिणामस्वरूप नागपुर में उपद्रव हुआ. पुलिस ने फहीम खान को पिछले मंगलवार को गिरफ्तार किया था और उसे अदालत में पेश किया गया.



