देश
पाकिस्तान: इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी पर लगा सेक्स रैकेट चलाने का आरोप, जानें पूरा मामला

Imran Khan News: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं. अब उन पर और उनकी तीसरी बीवी बुशरा बीबी पर बेहद संगीन और सनसनीखेज़ आरोप लगे हैं. दरअसल, एक अनाथ बच्चों के वेलफेर सेंटर की सुपरिटेंडेंट रह चुकी एक महिला ने इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काशाना वेलफेयर हाउस की पूर्व सुपरिटेंडेंट अफ़ाशा लतीफ ने दावा किया है कि जब इमरान खान देश के प्रधानमंत्री थे तब अनाथ बच्चियों को उनके घर भेजा जाता था और वहां उन बच्चियों का योन शोषण होता था.

