नई दिल्ली: बेटे के साथ गोवा गई थी महिला, कर डाली ये कांड, वापस लौटते समय बैग में मिला ऐसा चीज, देखकर पुलिस भी दंग
नई दिल्ली। AI female CEO murdered her son कर्नाटक से एक बेहद ही दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी की महिला सीईओ गोवा से कर्नाटक जा रही थी। लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। महिला के बैग देखकर पुलिस भी हैरान हो गई। बैग में उनके बच्चे का शव था।
जानें कैसे हुआ मामले का खुलासा
दरअसल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी की महिला अपने बच्चे के साथ गोवा के होटल में रूकी हुई थी। जिसके बाद गोवा से वो वापस लौट रही थी। तो होटल वाले को उसके साथ बच्चा नहीं दिखा। जिसके बाद होटल वाले क शक हुआ। होटल स्टाफ ने उससे बच्चे के बारे में पूछा तो महिला ने कहा कि वह बच्चे को पहले ही घर भेज चुकी है। महिला के जाने के बाद होटल के स्टाफ ने होटल का कमरा खंगाला जहां खून के धब्बे मिले। इस बात की जानकारी होटल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को दी
क्यों गोवा गई थी महिला सीईओ
दरअसल, महिला की शादी साल 2010 में हुई थी। 2019 में उसका बेटा पैदा हुआ था और 2020 में उसका अपने पति से विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद कोर्ट में दोनों ने तलाक ले लिया। कोर्ट ने आदेश दिया था कि बच्चे के पिता अपने बच्चे से रविवार को मिल सकते हैं। लेकिन महिला नहीं चाहती थी कि उसके बच्चे अपने पापा से मिले। जिसके बाद महिला ने प्लान बनाया और अपने बच्चे के साथ गोवा चली गई। जहां उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।
गोवा के इस इलाके में हुई वारदात
महिला ने वारदात को गोवा के कैंडोलिम में अंजाम दिया है। गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने बेटे की हत्या के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोवा क्राइम एसपी इस मामले की बाकी जानकारी जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस कर शेयर करेंगे।
