देश

Notice To Government Employee: केरल: ऑफिस में कर्मचारी बना रहे थे रील, वीडियो वायरल होते ही अधिकारी ने भेजा नोटिस

केरल।  Notice To Government Employee: सोशल मीडिया में इन दिनों रील्स बनाने का क्रेज काफी ज्यादा चल रहा है। लेकिन क्या हो जब एक रील की वजह से आपको आपकी नौकरी गंवानी पड़े। ऐसा ही एक मामल केरल से सामने आया है। जहां पथानामथिट्टा जिले में तिरुवल्ला नगर पालिका सचिव ने आठ सरकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन कर्मचारियों ने कार्यालय में रील बनाई थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस वीडियो में कर्मचारी कार्यालय में नाचते-गाते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, कर्मचारियों ने पहले रील की स्क्रिप्ट तैयार की थी। इसके बाद दफ्तर में सिंगिंग और डांस किया। जल्द ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब वीडियो नगर पालिका सचिव के संज्ञान में आया, तो उन्होंने तत्काल आठ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button