छत्तीसगढ़

झीरम हमला की 10वीं बरसी : पीसीसी चीफ मरकाम ने महेंद्र कर्मा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, जगदलपुर विधायक ने शहीद स्मारक पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

रायपुर। झीरम घाटी नक्सली हमले को आज 10 वर्ष पूरे हो गए हैं. इस नक्सली हमले में शहीद हुए लोगों को याद कर झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाया जा रहा है. दंतेवाड़ा में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने महेंद्र कर्मा को श्रद्धांजलि दी.

इस दौरान शहीद महेंद्र कर्मा के मूर्ति पर विधायक देवती कर्मा, परिवार जनों, गणमान्य नागरिकों के साथ माल्यार्पण कर सभी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजली दी गई.

झीरम शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजली

जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, इंद्रावती प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा और कांग्रेस नेता झीरम पहुंचे. यहां स्थित झीरम शहीद स्मारक में शहीद नेताओं, शाहिद सुरक्षा बल के जवानों और ग्रामीणों के फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. साथ कांग्रेस की रीति नीति पर कायम रहने का शपथ भी लिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button