छत्तीसगढ़

उफ ये गर्मी ! छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, फिलहाल गर्मी से राहत नहीं, 46 डिग्री के पार हुआ पारा, सबसे ज्यादा गर्म ये जिला

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलती दिख रही है. उत्तर पश्चिम से लगातार आ रही गर्म हवा से पारा बढ़ रहा है. जिससे प्रदेश का अधिकतम तापमान पहुंचा 46 डिग्री के पार हो चुका है. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान धमतरी में 46.8 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं रायपुर में 41.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. अंबिकापुर में 41.8, कोरबा में 41.3, बिलासपुर में 43.4, रायगढ़ में 44.3 डिग्री तापमान दर्ज किया किया गया है. जगदलपुर में 36.2, दुर्ग में 42 और राजनांदगांव में 39.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है.

जानकारों के मुताबिक 90 दिनों की गर्मी में छत्तीसगढ़ के मध्यक्षेत्र का आधे से ज्यादा दिन तपता है. जिसमें बिलासपुर 48 दिनों तक गर्म रहता है. रायपुर 45 दिनों तक, दुर्ग 42 दिनों तक, जगदलपुर 10 दिनों तक गर्म रहता है. सबसे ज्यादा लू 16 दिनों तक राजनांदगांव में चलती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button