Uncategorized

छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी की शुरुआत, CM साय ने कहा- अन्नदाताओं के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज से चालू खरीफ विपणन वर्ष के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 31 जनवरी 2025 तक कुल 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी. इसे लेकर CM साय ने अपने सोशल मीडिया में ट्वीट कर लिखा है कि अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है, जिसके तहत इस बार 27 लाख से अधिक किसानों का धान हमारी सरकार खरीदेगी और भुगतान भी 72 घंटे के अंदर सुनिश्चित करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button