देश

Parliament Winter Session 2024: आज से शुरू हो रहा संसद का शीतकालीन सत्र, वक्फ संशोधन बिल समेत 16 विधेयक हो सकते हैं पेश

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र (Winter Session of Parliament) आज यानि 25 नवंबर से शुरू हो रहा है। यह सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा। कहा जा रहा है कि, इस सत्र में वक्फ संशोधन बिल समेत 16 बिल हो पेश सकते है। अडाणी रिश्वत कांड पर हंगामा होने के आसार हैं। वहीं, मणिपुर, वायु प्रदूषण और रेल हादसों पर मांगी चर्चा भी हो सकती है। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव परिणामों का असर भी संसद सत्र पर देखने को मिल सकता है।

परंपरा के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्र के पहले दिन संसद भवन परिसर में हंस द्वार के समीप महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देंगे। संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 26 नवंबर को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम ‘संविधान सदन’ में होगा। बता दें कि, संसद के पुराने भवन को अब ‘संविधान सदन’ कहा जाता है जहां सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस का कार्यक्रम होगा।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय ने बताया कि, 26 नवंबर को संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ आयोजित की जा रही है। संविधान दिवस का यह कार्यक्रम पर संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में होगा। इस सत्र में दोनों सदनों की 19-9 बैठकें होनी हैं, जबकि 26 नवंबर को राज्यसभा और लोकसभा की बैठकें नहीं होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button