छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के लोगों को मिली नई सुविधा, भूमि-मकान की रजिस्ट्री के समय अब हो सकेगा ऑनलाइन पेमेंट

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर लोगों को एक और नई सुविधा मिलने जा रही है. राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में लोगों को अपने भूमि-मकान आदि के एनजीडीआरएस प्रणाली में पंजीयन के समय ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के पूर्व ही नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई दोनों तरीके से भुगतान करने की सुविधा प्रदान की जा रही है. वित्त व वाणिज्यिक कर मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर महानिरीक्षक पंजीयन व अधीक्षक मुद्रांक द्वारा लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पंजीयन विभाग द्वारा ऑनलाइन शुल्क भुगतान की सुविधा को एनजीडीआरएस प्रणाली में जुलाई 2024 से लाइव किया गया है. पक्षकार रजिस्ट्री कराने हेतु ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के पूर्व ही नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई दोनों तरीके से भुगतान कर सकते हैं.


