क्राइमछत्तीसगढ़

पिथौरा:अंतर्राज्यीय तस्कर से 75 लाख का गांजा बरामद, ओडिशा से महाराष्ट्र में थी खपाने की तैयारी…

पिथौरा। अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर के कब्जे से 150 किग्रा गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत कीमती 75,00,000 रुपए आंकी गई है. आरोपी के विरूद्ध थाना सिंघोडा में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई.

थाना सिंघोडा एवं सायबर सेल महासमुन्द की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ओडिसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक OD15 W 7771 को रोका. चालक से पूछताछ करने पर पहले पहल वह गोल-मोल जवाब दे रहा था, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर गाड़ी के डाला में कैरेट के नीचे गांजा रखकर ओडिसा से महाराष्ट्र ले जाना बताया. गाड़ी की तलाशी लेने पर 150 किग्रा गांजा बरामद किया.

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेषदेव नायक पिता हरा नायक (23 साल) निवासी बरोडामलिहा, जिला अंगुल, ओडिशा बताया. आरोपी के विरूद्ध थाना सिंघोडा में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्रवाई की गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button