भारत-प्रशांत द्वीप समूह ( FIPIC) शिखर सम्मेलन के लिए पापुआ न्यू गिनी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिजी और पापुआ न्यू गिनी ने अपने-अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया. फिजी के सर्वोच्च सम्मान ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ के अलावा पापुआ न्यू गिनी ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू’ प्रदान किया. दोनों की देशों का पुरस्कार गिने-चुने गैर-रहवासियों को दिया गया है.
इसके पहले तीसरे भारत-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रशांत महासागर के 14 देशों के सम्मेलन में हिस्सा लिया. सम्मेलन की सह अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोविड महामारी का प्रभाव ग्लोबल साउथ देशों पर सबसे अधिक पड़ा. जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाएं, भुखमरी, गरीबी और स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियां पहले से ही थी अब नई परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं जैसे, फ्यूल, फर्टिलाइजर और फार्मा. इसकी सप्लाई में भी बाधाएं आ रही हैं.



