देश

‘PM मोदी देश का नहीं बल्कि नागपुर का संविधान मानते हैं’..! जानिए किसने कह दी इतनी बड़ी बात..

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में अब कम ही समय रह गया है। चुनाव से पहले सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में व्यस्त हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पीएम मोदी की लक्षद्वीप वाली तस्वीरों पर निशाना साधा है। साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की रूपरेखा बताई।

खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Mallikarjun Kharge on PM Modi : मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर तो जाते नहीं हैं। लक्षद्वीप जाकर समुंदर किनारे अपनी तस्वीरें खिचवाने में व्यस्त रहते हैं। खरगे ने कहा कि मणिपुर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, लेकिन मोदी वहां नहीं गए। वे राम मंदिर साइट या बीच पर जाते हैं और फोटो सेशन कराते हैं। वे मुंबई या केरल जाते हैं, हर जगह जाते हैं, आप उनकी फोटो हर जगह देख सकते हैं…वे इस तरह फोटो खिंचवाते हैं, जैसे भगवान दर्शन दे रहे हों।

पीएम मोदी नागपुर का संविधान मानते हैं- खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी और गरीबी अपनी चरम सीमा तक पहुंचती जा रही है। पीएम मोदी को लोगों की चिंता तक नहीं है। हम संविधान के अनुसार चलने वाले लोग और पार्टी है। लेकिन बीजेपी और प्रधानमंत्री खुद से कभी फैसले तक नहीं लेते। पीएम मोदी का काम पूरा नागपुर से चलता है। मल्लिकार्जुन खरगे ने ऐसा कहकर RSS और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। खरगे ने कहा कि पीएम मोदी देश का नहीं बल्कि नागपुर का संविधान मानते हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का टीजर रिलीज

कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में निकलने जा रही भारत न्याय यात्रा का LOGO शनिवार (6 दिसंबर) को जारी किया है। इस लोगो के दो हिस्से हैं जिस पर लिखा है “भारत जोड़ो न्याय यात्रा, न्याय का हक मिलने तक”। इससे एक हिस्से में “भारत जोड़ो नया यात्रा” लिखा गया है जो तिरंगा के रंग से सजाया गया है। जबकि दूसरे हिस्से में ब्लू कलर में “न्याय का हक” और काले कलर में “मिलने तक” को रखा गया है। इतना ही नहीं भारत जोड़ो यात्रा के जैसे ही कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का टीजर रिलीज कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button