देश

PM Modi On Moscow Terrorist Attack : ‘हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ’, मॉस्को में हुए आतंकी हमले पर पीएम मोदी ने कही ये बात

नई दिल्ली : PM Modi On Moscow Terrorist Attack : रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार शाम क्रास्नोगोसर्क स्थित क्रोकस सिटी हॉल (कॉन्सर्ट हॉल) में शुक्रवार की शाम आतंकियों ने गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में 70 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ISIS ने ली है।

वहीं अब मॉस्को में हुए आतंकी हमले पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान सामने आया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी

बता दें कि, इस हमले को 5 आतंकियों ने अंजाम दिया है। हमले के बाद से पुलिस व अन्य एजेंसियां घटनास्थल के पास मौजूद हैं। साथ ही हेलीकॉप्टर के जरिए भी नजर बनाए हुए हैं। साथ ही रूसी सेना की विशेष बल की टीम भी क्रोकस सिटी हॉल में मौजूद है। बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट यानी ISIS ने ली है।

स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, क्रोकस सिटी हॉल में गोलीबारी शुरू होने से पहले एक बड़ा धमाका भी हुआ था। इसके बाद कॉन्सर्ट हॉल में आग लग गई। कॉन्सर्ट हॉल में आग लगने के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। इस हमले के बाद रूस की सुरक्षा एजेंसी एफएसबी ने कहा कि मॉस्को क्रोकस सिटी हॉल में गोलीबारी के बीच कानून प्रवर्तन एजेंसिया जरूरी कदम उठा रही हैं। साथ ही वहां फंसे लोगों को रेस्क्यू करने का काम भी जारी है। बता दें कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक हमलावर भी दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button