PM Modi Road Show in Ayodhya: 30 दिसंबर को अयोध्या में रोड शो करेंगे पीएम मोदी, राम मंदिर निर्माण कार्य का ले सकते हैं जायजा, होगी बड़ी जनसभा
नई दिल्ली। PM Modi Road Show in Ayodhya अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। अब पूरे देशभर के लोगों को 22 दिसंबर का इंतजार है। 22 दिसंबर को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है और इस दिन रामलला गर्भ गृह में विराजमान होंगे। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों की बीच पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या का दौरा करेंगे। इसके साथ ही अयोध्या एयरपोर्ट, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। दुनिया भर में रामलीला और भगवान राम की कहानियों के वर्णन, भक्ति गीत और आरती सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अमेरिका में भी मनाया जाएगा एक हफ्ते तक जश्न
PM Modi Road Show in Ayodhya 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में जश्न मनेगा। अमेरिका के मंदिरों में सात दिनों तक उत्सव की तैयारी की जा रही है।
दुनिया भर से रामकथा करने वाले आएंगे अयोध्या
श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश विदेश से लोग पहुंचेंगे और वहीं इससे पहले पीएम मोदी के रोड शो के दौरान एक जगह इकट्ठा होकर लोग रामकथा करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति होगी। संस्कृति विभाग का अयोध्या शोध संस्थान शोध करेगा।
पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरा योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी कई सीनियर नेता मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी राम मंदिर निर्माण कार्य का जायजा भी ले सकते हैं। आज इस संबंध में कमिश्नर गौरव दयाल के साथ बैठक होगी। सभी जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

