देश

बजट सत्र से पहले पीएम मोदी का संबोधन, कहासरकार की गांरटी को जमीन पर उतारना हमारा लक्ष्य

नई दिल्लीः Today Live News and Updates 22 July 2024 संसद का बजट सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के इस दूसरे संसद सत्र के 12 अगस्त तक चलने की संभावना है। इस दौरान कुल 16 बैठकें होगी। पहले दिन की कार्यवाही की बात करें तो सत्र के पहले दिन भारत के आर्थिक सर्वेक्षण को संसद के पटल पर रखा जाएगा। लोकसभा में दोपहर 1 बजे इसे पेश किया जाएगा। वहीं राज्यसभा में 2 बजे इस सर्वेक्षण को रखा जाएगा। वहीं दूसरे दिन वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेगी। इस बजट में मोदी सरकार कई बड़े ऐलान कर सकते हैं। इधर छत्तीसगढ़ में भी आज विधानसभा के मानसून सत्र की शुरूआत हो रही है। यहां भी विपक्ष सरकार को घेरने के लिए कई कोशिशें कर रही है।

इतिहास रचेंगी सीतारमण

Today Live News and Updates 22 July 2024 मंगलवार को लगातार सातवीं बार आम बजट पेशकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इतिहास रचेंगी। वह लगातार छह बजट पेश करने के मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगी। देसाई 1959 से 1964 तक वित्त मंत्री थे और लगातार छह बजट पेश किया था। इनमें से पांच पूर्ण और एक अंतरिम बजट शामिल था। पिछले कुछ बजट की तरह ही 2024 का बजट भी पेपरलेस होगा। आम चुनाव की वजह से इस साल 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया गया था।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र भी आज से शुरू

इधर, छत्तीसगढ़ में आज से विधानसभा सभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है।  मानसून सत्र में पांच महत्वपूर्ण बैठकें होंगी, जिसमें वित्तीय और शासकीय काम निपटाए जाएंगे। विपक्ष ने सरकार को घेरने की विशेष तैयारी की है। इधर सरकार ने भी विपक्षी सवालों को लेकर तैयार होने दावा किया है। पहले दिन सीएम विष्णुदेव साय, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों के जवाब देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button