छत्तीसगढ़

कोंडागांव : मवेशियों की तस्करी करते पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

कोंडागांव. एसपी वाय. अक्षय कुमार (भापुसे) द्वारा जिले में गौ तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश से लगातार एमसीपी लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. एडिशनल एसपी कोंडागांव दौलतराम पोर्ते और एडीशनल एसपी शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना माकड़ी द्वारा शनिवार की रात एमसीपी कार्रवाई के दौरान एक ट्रक को एमसीपी में तैनात बल द्वारा रोकने का प्रयास किया गया.

इस पर उक्त ट्रक चालक वाहन को नहीं रोका. तब माकड़ी पुलिस ने उसका पीछा कर ग्राम पल्ली के पास गाड़ी को रोका. जिसमें से वाहन चालक और दो व्यक्ति एक-एक करके वाहन से उतरकर भागने लगे. जिन्हे माकड़ी पुलिस ने पकड़ा.

गाड़ी को चेक करने पर 24 मवेशियों को बांधकर लेटाकर रखा गया था. उक्त आरोपियों के खिलाफ थाना माकड़ी में अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है.

मामले में गिरफ्तार आरोपी-

  • शेख इब्राहिम
  • कोटीपल्ली वेंकट सुधाकर
  • कोटीपल्ली चक्रधर
  • मोहम्मद मोइन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button