छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिसव: रिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप की भारतीय टीम में शामिल रायपुर पुलिस के पुलिसकर्मी ए.विजय कुमार एवं अमित यदु को किया गया सम्मानित

 

रायपुर। रायपुर पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप की भारतीय टीम में शामिल रायपुर पुलिस के पुलिसकर्मी ए.विजय कुमार एवं अमित यदु को किया गया सम्मानित

यूथ गेम्स डेवलपमेंट फेडरेशन द्वारा नेपाल के पोखरा शहर में अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन 10 से 13 अप्रैल तक किया गया था। इसमें भारतीय टीम सहित कई देशों की टीमों ने हिस्सा लिया तथा फाइनल मुकाबला का खिताब भारतीय टीम ने जीतकर अपने नाम कर लिया।

भारतीय टीम में रायपुर पुलिस में पदस्थ पुलिसकर्मी ए.विजय कुमार एवं अमित यदु भी शामिल थे तथा टीम की कप्तानी ए.विजय कुमार द्वारा किया जा रहा था। जीत उपरांत दोनों ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर पूरे प्रदेश सहित रायपुर पुलिस को गौरवान्वित किया।

टीम के कप्तान ए.विजय कुमार के नेतृत्व में भारतीय टीम के विजयी होने तथा गोल्ड़ मेड़ल प्राप्त करने पर आज दिनांक 24.04.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा पुलिसकर्मी ए.विजय कुमार एवं अमित यदु को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।*

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री नीरज चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक लाईन श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी तथा श्री आकाश कुमार शुक्ला (प्रशिक्षु भा.पु.से.) उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button