देश

राहुल गांधी के ट्वीट पर गरमाई सियासत : भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत, कहा- तुरंत किया जाए निलंबित

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में आज विधानसभा चुनाव की वोटिंग चल रही है. प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 24.76 प्रतिशत मतदान हो चुका है. इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्विटर पर कांग्रेस की घोषणाओं को लेकर एक पोस्ट किया है, जिससे सियासत गरमा गई है. राहुल गांधी के इस पोस्ट को लेकर भाजपा ने भारत चुनाव आयोग से शिकायत की है.

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1728249796195181011?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1728249796195181011%7Ctwgr%5Ea77630ce81382e66a34d2a81745e21a898563d0a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Flalluram.com%2Fpolitics-heats-up-over-rahul-gandhis-tweet-bjp-complains-to-election-commission%2F

भाजपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” और उसके पदाधिकारियों को राहुल गांधी के खाते को तुरंत निलंबित करने और उपरोक्त “अपमानजनक सामग्री को तत्काल प्रभाव से हटाने” का निर्देश दिया जाए. पार्टी ने आयोग से कांग्रेस सांसद के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करने और आपराधिक मुकदमा शुरू करने के लिए राजस्थान मुख्य चुनाव अधिकारी को निर्देश जारी करने का भी अनुरोध किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button