सामूहिक तुलसी विवाह एकादशी उद्यापन की तैयारियां पूरी

रायगढ़। एकादशी उद्यापन को लेकर होटल रेड क्वीन में बैठक संपन्न हुई, जिस बैठक में एकादशी उद्यापन की सारी तैयारियां पुरी की जा चुकी है की जानकारी देते हुए रेखा महमिया ने बताया कि – उद्यापन में बैठने वाले उद्यापन कर्ताओं के लिए तीन कुर्सी बैठने के लिए रहेगी , दो कुर्सियों पर आसन बिछा रहेगा। उद्यापन कर्ता के सामने टेबल लगी होगी, जिस पर चौकी रहेगी। चौकी पर कलश स्टील लोटा, शालिगग्राम भगवान , आसन में श्रृंगार सहित , भगवान का वस्त्र, धोती एवं गमछा , टेबल पर तुलसी का गमला सजावट सहित रहेगा, तुलसी जी के लिए सुहाग पिटारी, श्रृंगार सामग्री रहेगी । सभी यजमानों के लिए टेबल पे अलग अलग हवन कुंड सहित हवन सामग्री की व्यवस्था रहेगी । उद्यापन हेतु स्वर्ण मूर्ति एवं स्वर्ण नथ समिति द्वारा दी जाएगी।
विदित हो कि इस बैठक में उपस्थित पदाधिकारीयों के द्वारा यह निर्णय लिया गया जिसके बारे में सुनीता अग्रवाल ने बताया कि – पूजा हेतु पुरुष टोपी एवं महिलाओं हेतु गढ़ जोड़ा एवं चुनरी रहेगी। जल पात्र , चम्मच सहित समस्त पूजा सामग्री स्टील थाली , स्टील कटोरियां रहेंगी। प्रसाद हेतु मीठा रहेगा। समिति द्वारा यजमानों की तरफ़ से 27 जोड़े ब्राह्मणों को भोजन कराया जाएगा । महिला व पुरूष ब्राह्मणों को वस्त्र के साथ अन्य सामग्री व दक्षिणा दी जावेगी । समिति द्वारा उद्यापन कार्यक्रम एवं बारात (शोभायात्रा) को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने हेतु मेरठ की झांकी एवं ढोल बाजा की तैयारी है।
रेखा जी ने कहा कि सारी तैयारी बहनों ने मेरे निवास में की है , एकादशी उद्यापन करने वाले के लिए पूजा सामग्री , 27 जोड़ों से जीमनें वाले पंडितों और वृंदावन से आने वाले पंडितों की तैयारी पूरी टीम के साथ की गई । 22 नंबर को रेड क्वीन में उद्यापन कर्ताओं को सामग्री दे दी जाएगी । 22 नवंबर को शाम 5 बजे से 8 बजे तक का रहेगा । कूपन 22 तारीख को ही दे दी जाएगी । 23 नवंबर को प्रातः 8 बजे कार्यक्रम का श्रीगणेश हो जाएगा । कार्यक्रम की सम्पूर्ण तैयारी पूरी की जा चुकी है । इस तैयारी को मंजिल तक पहुंचाने में इनकी अहम् भूमिका रही , जिसमें सुनील भैया लेंधरा, अनिल गर्ग, संजय तायल सुभाष चिराग,पूनम महमिया,गोपाल बालाजी, कमल सुहागन, नरेंद्र रतेरिया, सीमा लेंधरा सुनीता अग्रवाल, सुमन सांवरिया , वन्दना बंसल, रानू, नीमा, सीमा, शीतल गंज , प्रिया अग्रवाल , ममता, सरोज, संतोष, रीना, सीमा, शीतल अन्य सदस्य व पदाधिकारीयों ने अथक प्रयास और मेहनत से तैयारियां पूरी की हैं। इस उद्यापन के मुख्य आचार्य श्री श्री कृष्णनुरागी पंडित शिवम विष्णु जी पाठक वृंदावन वाले होंगे , साथ ही साथ उनकी पूरी टीम का भी आगमन हो रहा है ।

