छत्तीसगढ़

रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया आरोप

रायपुर. केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक कैदी जेल में बेहोश हो कर गिरा गया था. मृतक कैदी का नाम पवन राय बताया जा रहा है जो कि बिहार का रहने वाला था. वो जेल में एनडीपीएस मामले में बंद था. फिलहाल जेल प्रशासन से सूचना के बाद गंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

बताया जा रहा है कि परिजनों के आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. वहीं परिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है. बता दें कि 3 साल पहले डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पवन राय को रायपुर से पकड़ा था.

गांजा तस्करी के आरोप में काट रहा था सजा

पुलिस ने उसके पास से गांजा जब्त किया गया था. इसके बाद वह रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था. गुरुवार को वह अचानक जेल में बेहोश हो गया था. जेल में स्थित अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button