देश

एयर इंडिया हादसे से उठा सवाल, फिर ट्रंप के टैरिफ से लोग नाराज… विवादों से जुड़ा जिस एयरक्राफ्ट का नाम, अब स्पाइसजेट खरीदने जा रही 5 और बोइंग विमान

Spicejet: एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट बड़ी खरीदारी करने जा रही है. स्पाइसजेट बोइंग विमानों की खरीद कर रही है. 5 नए बोइंग 737 एयरक्राफ्ट खरीदे जाएंगे. स्पाइसजेट ने कहा है कि वो जल्द ही 5 और बोइंग विमानों की खरीद करने जा रही है.

बता दें करि भारत में तमाम एयरलाइंस पहले से ही बोइंग विमानों का इस्तेमाल कर रही है, जिसकी संख्या करीब 190 है. अब स्पाइसजेट की खरीद के बाद इसकी संख्या बढ़ जाएगी.

5 बोइंग विमानों की खरीद

स्पाइसजेट अमेरिकी विमान कंपनी बोइंग से 5 और नए विमान खरीदने जा रही है. 5 नए बोइंग 737 विमान खरीदे जाएंगे. विमान की खरीद के बाद उनके रखरखाव, मरम्मत की जिम्मेदारी भी बोइंग की है. बोइंग कंपनी एयरलाइंस की रखरखाव देखेगी, जबकि सिर्फ केबिन क्रू स्पाइसजेट का होगा.

किस एयरलाइंस के पास कितने बोइंग विमान

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने के बेड़े में 75 बोइंग एयरक्राफ्ट है. जबकि एयर इंडिया के बेड़े के 57 वाइड बॉडी बोइंग एयरक्राफ्ट हैं. स्पाइसजेट के पास पहले से बोइंग के 27 और अकासा के पास 30 एयरक्राफ्ट हैं. इसके अलावा इंडिगो के पास भी बोइंग का एक 787 प्लेन है.

सवालों से घिरा है बोइंग

अमेरिकी एयरक्राफ्ट कंपनी बोइंग सवालों से घिरा है. अहमदाबाद एयर इंडिया AI 171 विमान हादसे के बाद बोइंग के एयरक्राफ्ट पर कई सवाल उठे. बोइंग विमानों में तकनीकी खामियों पर सवाल किया गया. वहीं दूसरी ओर अमेरिका की ओर से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद से भारत में अमेरिका और अमेरिकी कंपनियों के बायकॉट की मांग उठने लगी. इस विवादों के बीच स्पाइसजेट ने बोइंग विमानों की बड़ी खरीद की है.

Related Articles

Back to top button