2000 के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू: एक बार में बदले जाएंगे 10 नोट, जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं, वो ऐसे बदल सकेंगे नोट
भोपाल। आज से बैंकों में 2000 के नोट के बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 23 मई से 30 सितंबर 2023 तक नोट बदल या फिर अपने बैंक खाते में जमा कर सकते हैं। ऐसे लोग जिनके पास कोई बैंक अकाउंट नहीं है, वह भी बैंक में जाकर नोट बदल सकेंगे। एक बार में 10 नोट बदले जाने की सीमा तय की गई है। आरबीआई ने नोट बदलने बैंक जा रहे बुजुर्ग और विकलांगों के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
बड़ी संख्या में बैंकों में लोगों के पहुंचने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। बैकों में लोगों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। बैंकों ने इसके लिए एक खास काउंटर को तैयार किया है। जहां पर ग्राहक अपने 2000 रुपये के नोट को बदल सकेंगे। लाइन को संभालने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने बीते 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोट का सर्कुलेशन बंद करने का ऐलान किया था।


