रायगढ़। बीते दिनों रायगढ़ पुलिस की टीम द्वारा शहर में नशीली टेबलेट, इंजेक्शन बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया गया था। एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर सभी थानाक्षेत्र में इस प्रकार से नशीली दवाएं बेचने की पुलिस टीमें सूचनाएं ली जा रही थी जिसमें कयाघाट क्षेत्र में अवैध रूप से नशीली दवाएं और अवैध शराब के खरीदी-बिक्री में कुछ लोगों के लिप्त होने की शिकायत पुलिस को प्राप्त हुई जिसे लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज थाना जूटमिल और साइबर सेल की टीम के साथ कयाघाट क्षेत्र में तस्दीक करने पहुंचे। जहां पुलिस टीम लोगों से पूछताछ कर जानकारियां ली जा रही थी।
