Raigarh News: ईडन गार्डन के नवविवाहिता की सुसाइड के एक माह बाद पति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर
पिछले माह 23 जुलाई की घटना, शादी के बाद शराब पीकर प्रताड़ित करने की बात सामने आई
रायगढ़, 25 अगस्त 2023। बोईरदादर स्थित ईडन गार्डन (मैरिज पार्क) की बहु ने 23 जुलाई की रात को सुसाइड कर लिया था, जिसमें करीब एक माह के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने मृतिका के पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। हालांकि अभी भी पुलिस ने जांच में रखा, बयान ली जा रही है। दरअसल पुलिस की जांच में यह बात सामने आई हैं कि मृतिका का पति काफी ज्यादा शराब पीने के बाद पति अपने पत्नी को प्रताड़ित करता था। इसकी वजह से ही पति के झगड़े से तंग आ करके नविवाहिता ने यह आत्महत्या के लिए कदम उठाया है।
चक्रधर नगर पुलिस के अनुसारबोईरदादर निवासी ईडन गार्डन के संचालक अतीश पाठक की शादी दिसंबर 2022 में बागबहार निवासी रिया पाठक (21) से हुई थी। सुसाइड के बाद रिया के माता ने अतीश ने शराब पी करके उनकी पत्नी के साथ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच में जुटी थी, बयान दर्ज किया था।
पत्नी, पत्नी और वो का मामला
इस मामले में पीएम रिपोर्ट सामने आने के बाद फांसी लगा करके मौत हुई थी, इसमें किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। लेकिन पुलिस के बयान में यह बात सामने आई हैं कि रिया पाठक का एक युवक के साथ अपेयर था। यह बात अतीश को पता चल गई थी, चक्रधर नगर पुलिस ने एफआईआर में उस युवक का नाम भी लिखा। जांच में यह बात सामने आई हैं कि अतीश कोे यह बात पता चल जाने के बाद वह अधिक शराब पी करक ेरिया के ऊपर प्रताड़ित किया करता था। हमेशा इसी बात को ले करके विवाद हुआ करता था, इसी से तंग आ करके रियाने आत्महत्या करने का कदम उठा लिया।
जिस दिन यह घटना हुई हैं, उस दिन भी ज्यादा शराब पी करके अतीश और रिया का झगड़ा हुआ था। जब अतीश कमरे में नहीं था, बाहर गया तब रिया ने अकेले में पंखे से लटक करके सुसाइड कर ली है। इसके बाद जब परिजनों ने नविवाहिता को अस्पताल ले करके गए, वहां उसे मृत घोेषित कर दिया। इस संबंध में जांच के बाद अतीश द्वारा अत्याधिक शराब पी करके नशे में झगड़ा करने की वजह से आत्मघाती कदम उठाए जाने की वजह से चक्रधर नगर पुलिस ने अतीश पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। इसमें धारा 306 (आत्महत्या के कृत्य और आरोपी द्वारा पीड़ित के साथ किए गए व्यवहार) के तहत अपराध पंजीबंद्ध किया गया है।
इस मामले में बयान पूरी नहीं हो सकी है- चक्रधर नगर थाने के प्रभारी प्रशांत राव अहेर ने बताया कि ईडन गार्डन के संचालक पुत्र के ऊपर एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें मार्ग जांच में युवक द्वारा अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने का बात सामने आया है, इसलिए नवविवाहिक के पति के खिलाफ एफआईआर हुआ है। इसमें अपनी दोषी पक्ष का बयान नहीं हुआ है, उन्हें नोटिस दे करके बुलाया गया है।



